मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एलएनटी कॉलेज के गेट नंबर-2 को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने नगर आयुक्त विक्रम विरकर को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने भी अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीओ पूर्वी को आवेदन दिया था। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का आदेश निकला था। प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने कहा कि एसडीओ को आवेदने देने के बाद सड़क की मापी तो कराई गई, लेकिन इसके आगे कार्रवाई नहीं हुई। अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को कॉलेज आने में परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.