पटना, जनवरी 2 -- पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश चौधरी ने शुक्रवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अतिविशिष्ट अस्पताल (एलएनजेपी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार डॉ. राकेश चौधरी अपने वर्तमान कार्य के अतिरिक्त लोकनायक जयप्रकाश नारायण अतिविशिष्ट अस्पताल के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार (वित्तीय शक्ति सहित) दिया गया है। यह प्रभार अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। मौके पर डॉ. राकेश चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने मुझ पर भरोसा जताया है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं अपना उत्कृष्ट योगदान दे पाऊं। पदभार ग्रहण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...