दरभंगा, जनवरी 1 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में बहुविषयी रासायनिक विज्ञान के आयाम (आईसीएमएसीएस) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 30 एवं 31 जनवरी को किया जाएगा। विभागाध्यक्ष सह विवि के साइंस डीन प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिभागियों के लिए खुला है तथा व्यापक सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है। यह सम्मेलन रासायनिक विज्ञान एवं संबद्ध क्षेत्रों में अकादमिक संवाद, शोध सहयोग तथा ज्ञान विनिमय के लिए एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...