पीलीभीत, मार्च 24 -- एलएच चीनी मिल में गन्ना पेराई करने का कार्य 31 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए कैलेंडर को पूरा किया जाएगा। इसके बाद चीनी मिल गेट को फ्री किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि जनपद की तीन चीनी मिलों बजाज हिन्दुस्थान मिल बरखेड़ा, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर और बीसलपुर में पेराई कार्य बंद हो चुका है। वर्तमान समय में सिर्फ एलएच चीनी मिल में गन्ना पेराई की जा रही है, जिसमें गन्ना पेराई 31 मार्च तक करके मिल को बंद कर दिया जाएगा। मिल क्षेत्र में सात लाख क्विंटल बचा हुआ है। अभी कैलेंडर की पर्चियों को जारी किया जा रह है। कैलेंडर पूरा करने के बाद मिल गेट को फ्री कर दिया जाएगा। इस समय मिल क्षेत्र में 35 गन्ना सेंटर चल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.