भागलपुर, जून 30 -- गाड़ी संख्या 15715/15716 किशनगंज अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस का परिचालन रविवार से अत्याधुनिक एलएचबी रैक से शुरू हो गया है। नवगछिया स्टेशन पर सुबह अपने निर्धारित समय पर नए अत्याधुनिक बोगी के साथ पहुंची जहां नवगछिया स्टेशन पर इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री काफी उत्साहित थे और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त कर रहे थे। रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के गार्ड का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...