मुंगेर, फरवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर, भागलपुर और किऊल रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। हावड़ा गया के बीच चल रही ट्रेन नंबर 13023/24 हावड़ा- गया- हावड़ा एक्सप्रेस अब नए लुक में पटरी पर दौड़ रही है। रेल प्रशासन ने इस ट्रेन का परिचालन आइसीएफ कोच की जगह एलएचबी कोच (लिंक हॉफमैन बुश कोच) के साथ किया। अब (एलएचबी) आधुनिक लाल रंग कोच से लैस होकर परिचालन जा रहा है, इससे न सिर्फ सफर आरामदायक, बल्कि सुरक्षित सफर का भी एहसास हो रहा है। ट्रेन को 20 फरवरी को ही हावड़ा से एलएचबी कोच के साथ रवाना किया गया। 15 कोच की है अब हावड़ा गया एक्सप्रेस ट्रेन: नए एलएचबी कोच जुड़ने से न केवल ट्रेन की सुंदरता बढ़ी, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, अधिक आरामदायक सफर और आधुनिक सुविधाओं का लाभ भी यात्रियों को मिलने लगा है। एलएचबी कोच पुराने कोच की तुलना में ...