मुरादाबाद, फरवरी 15 -- भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फैन्स का उत्साह उस वक्त बढ़ गया जब नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर महानगर में अलग-अलग 10 स्थानों पर लगाई गई बड़ी-बड़ी एलइडी स्क्रीन पर स्मार्ट सिटी द्वारा भारत पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण शुरू किया गया। एलईडी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण शुरू होते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। सबसे ज्यादा भीड़ पीली कोठी स्थित लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर नजर आई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के 10 स्थान पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.