प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में शत-प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी देने के विरोध में देशव्यापी विरोध के क्रम में प्रयागराज में भी एलआईसी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस स्थित एलआईसी के मंडल कार्यालय जीवन प्रकाश के द्वार पर बीमा व बैंक कर्मियों ने हुंकार भरी। गेट पर हुई सभा में इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि सौ फीसदी एफडीआई को बीमा क्षेत्र में लाने का मकसद देश की घरेलू बचतों को विदेशी कंपनियों के हाथों में सौंपना है। क्लास वन फेडरेशन के महामंत्री विजय कुमार राय ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम लोग मिलकर लड़ेंगे और जो लोग इस साजिश को नहीं समझ पा रहे हैं। वह इस चीज को समझ लें कि देश की आर्थिक संप्रभुता विदेशी हाथों में सौंपने की साजिश ह...