प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। चार श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल का प्रयागराज में भी व्यापक असर दिखाई दिया। जहां एलआईसी के सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय सहित प्रयागराज की नौ शाखाओं में सुबह आठ बजे पहुंचकर कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी। वहीं पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक व केनरा सहित अन्य बैंकों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि एसबीआई ने हड़ताल से खुद को अलग रखा लेकिन अन्य बैंकों के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर संहिताओं को वापस लेने के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया। एलआईसी की सभी शाखाओं में तालाबंदी करने के बाद मंडल कार्यालय जीवन प्रकाश के परिसर में इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एकत्र होने लगे। सुबह दस बजे सीटू, एटक, इंटक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.