बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी की किस्त हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मड़वानगर बड़ेवन निवासी मालती देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि एलआईसी की बीमा पॉलिसी की किस्त का पैसा उन्होंने जमा करने के लिए दिया था। आरोप है कि विपक्षी ने धोखाधड़ी करके उनकी पॉलिसी की किस्तों का पैसा भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में जमा नहीं किया। न ही उन्हें कोई रसीद प्रदान की। बाद में पता चला कि पैसा आरोपी ने खुद रख लिया और उनकी किस्त को जमा नहीं किया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी अब्दुल करीम निवासी भुअर निरंजनपुर थाना कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई राजेन्द्र यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...