बलरामपुर, फरवरी 12 -- बलरामपुर। एलआईसी के प्रस्तावित विनिवेश और बीमा क्षेत्र से जुड़े हालिया संशोधनों के विरोध में गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों ने हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इसे केवल एक दिन का विरोध नहीं, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई बताया गया। संगठन सदस्य जय पांडेय ने कहा कि सरकार एफपीओ के माध्यम से एलआईसी के शेयर निजी हाथों में सौंपने की दिशा में बढ़ रही है, जिसका कर्मचारी संगठन कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि एलआईसी देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बीमा संस्था है और इसे एक मजबूत सार्वजनिक उपक्रम के रूप में बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने बीमा कानून संशोधन-2025 को कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। साथ ही ...