फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना जसराना क्षेत्र के एक गरीब अनुसूचित जाति परिवार ने एलआईसी के एक एजेंट पर बीमा के नाम पर ठगी, गलत दस्तावेज बनवाने का दबाव और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी मनवीर सिंह पुत्र राजेश निवासी थाना जसराना ने बताया कि 7 मई 2024 को उसके बेटे का जन्म हुआ था। इसके बाद एलआईसी एजेंट शिवकुमार उर्फ मुन्नालाल पुत्र क्षेत्रपाल निवासी मोहल्ला बदीला खेरिया ने बच्चे का बीमा कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि एजेंट ने अलग-अलग किश्तों के नाम पर पीड़ित से करीब चार हजार रुपये तथा बाद में दो बार 2605-2605 रुपये वसूल लिए और बीमा कराने का भरोसा दिया। पीड़ित का कहना है कि दिसंबर 2025 में उसके बेटे कायरव की मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी बीमा एजेंट को दी गई तो उसने बीम...