पीलीभीत, मई 15 -- एलआईयू में कार्यरत कांस्टेबल से एक परिचित परिवार ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। कांस्टेबल ने भी लोन लेकर परिचितों की मदद कर दी। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने आनाकानी करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं मुख्य आरोपी ने कांस्टेबल का फर्जी आईडी कार्ड भी बना लिया। कांस्टेबल की तहरीर पर सदर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र के ग्राम पारसौल के निवासी नितिन मलिक ने तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में कार्यरत हैं। वह वर्तमान में देवहा चौकी परिसर में रहते हैं। विनायक बिहार कॉलोनी के निवासी ऋषभ चौधरी व उसके परिवार वालों से उनके अच्छे संबंध थे। ऋषभ चौधरी के पिता आजाद कुमार सिंह विकास भवन में बाबू के पद पर तैनात थे, जोकि मार्च 2024 में सेवानिवृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.