कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी कार्यालय समेत कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार सुबह पहुंची एलआईयू टीम ने अचानक चेकिंग शुरू कर दी। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि कलेक्ट्रेट कर्मी व पुलिस के समझाने पर मामला सामान्य हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को एसीपी एलआईयू टीम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिसर, सभी दफ्तरों की तलाशी ली गई। वहां आने वालों लोगों के बैग की तलाशी के साथ वाहनों की चेकिंग की गई। पार्क की सीटों और कारों के नीचे टीम ने तलाशी ली। एसीपी एलआईयू संजय राय ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग की जा रही है। आने वाले त्योहार और 26 जनवरी के पहले सुरक्षा के मद्देनजर यह किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में अचानक सुरक्षा जांच होते ही वहां आने वाले लोग थोड़ा घबरा गए। हालांकि एलआईयू टीम के रूटीन चेकिंग बताने पर सभी शांत हुए। टीम ने एनआईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.