फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्रों की सूची फाइनल कर दी है। जिले में कुल 117 परीक्षा केन्द्रों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट की परीक्षाएं होंगी। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग इन केन्द्रों में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों की पड़ताल में जुटा है। जिसका परीक्षण एलआईयू द्वारा किया जा रहा है। दोआबा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 36698 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडियट में 29731 छात्र-छात्राएं समेत कुल 66429 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा को केंद्र का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा कर दिया गया है। जनपद में 117 परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगी है। अब इन परीक्षा केंद्रों में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील केंद्र कितने हैं। इसकी पड़ताल में एलएआईयू की टीम जुटी है। एलआईयू क...