जमशेदपुर, फरवरी 22 -- टाटानगर एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन रविवार को 3 घंटे लेट से खुली हालांकि होली स्पेशल ट्रेन में एसी श्रेणी के ज्यादातर सीट खाली थे। इधर, हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी 4 घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण टाटानगर में रद्द कर दिया गया। बताया जाता है कि रविवार को बक्सर बिलासपुर एक्सप्रेस आर दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन लेट से टाटानगर आई। वही, टाटानगर एर्नाकुलम होली एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने और जनशताब्दी एक्सप्रेस के रद्द होने से सैकड़ो यात्री स्टेशन पर परेशान हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...