जमशेदपुर, जून 2 -- गम्हरिया के लाइन ब्लॉक में फंसकर एर्नाकुलम एक्सप्रेस रविवार सुबह देर से टाटानगर स्टेशन पहुंची। इससे दर्जनभर यात्रियों की बिहार बक्सर की ट्रेन छूट गई। ट्रेन छूटने से परेशान यात्री अन्य ट्रेनों से आसनसोल के लिए रवाना हुए। इधर, गम्हरिया लाइन ब्लॉक के कारण चक्रधरपुर मंडल ने आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन दिन बदलकर 28 जून तक रद्द किया है, जबकि उत्कल एक्सप्रेस व साउथ बिहार एक्सप्रेस कई दिन टाटानगर नहीं आकर बदले मार्ग से चल रही है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, वाल्टेयर मंडल में लाइन मरमत कार्यों के कारण भी झारखंड की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इससे रविवार को एर्नाकुलम टाटानगर एक्सप्रेस और एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस को लेट से रवाना करने का आदेश हुआ है ताकि लंबी दूरी की दोनों ट्रेनें नहीं फंसे। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.