जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। एर्नाकुलम एक्सप्रेस लेट होने से रविवार सुबह दो दर्जनभर यात्रियों की टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस छूट गई। इससे स्टेशन पर हंगामे का माहौल कायम हो गया था। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय जाकर पुराने रिजर्वेशन टिकट पर किसी अन्य ट्रेन में चढ़ने का नोटिस बनवाया जबकि पूछताछ केंद्र के पास हंगामा का माहौल बन गया था। बताया जाता है कि एर्नाकुलम एक्सप्रेस लेट होने से टाटानगर उनके अलावा चाईबासा, घाटशिला, चाकुलिया, धालभूमगढ़ व अन्य स्टेशन के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इससे कई जाती आसनसोल एक्सप्रेस से दोपहर में रवाना हुए जबकि कई साउथ बिहार एक्सप्रेस के लिए दिनभर स्टेशन पर बैठे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.