गोपालगंज, दिसम्बर 6 -- कुचायकोट। प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय में शनिवार को एरियर भुगतान आवेदन में त्रुटि सुधार और बच्चों की उपस्थिति टैबलेट से अनिवार्य रूप से दर्ज करने को लेकर सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों के एरियर आवेदन में तकनीकी गलतियां पाई गई हैं, जिन्हें तुरंत सुधारना आवश्यक है। बीईओ ने स्पष्ट किया कि अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण आवेदन पर संबंधित प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने प्रतिदिन टैबलेट से उपस्थिति दर्ज करने, प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और तकनीकी समस्याओं की सूचना तुरंत प्रखंड कार्यालय को देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...