लखनऊ, जनवरी 7 -- एरा मेडिकल कॉलेज के मालिक और चिकित्सकों समेत 13 के खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में ठाकुरगंज पुलिस प्रबंधन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए वादी मुकदमा रूपा से दस्तावेज मांगे हैं। पुलिस इसके बाद एरा के मालिक और चिकित्सकों समेत 13 के खिलाफ नोटिस जारी कर उनके बयान दर्ज करेगी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि आईआईएम रोड एल्डिको सिटी में रहने वाली रूपा ने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। रूपा ने तहरीर में लिखा वर्ष 2023 में पेट दर्द होने पर इलाज कराने के लिए एरा हास्पिटल गई थी। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आपरेशन के लिए परामर्श दिया। 15 फरवरी वर्ष 2023 को अस्पताल में भर्ती हुई। 27 फरवरी को डॉ. सुमन निषाद, डा. नूपुर, डा. श्रित्या कविश, डॉ. आयुष वर्मा, डॉ. प्रार्ची, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.