लखनऊ, फरवरी 20 -- एरा अस्पताल में गुरुवार रात मरीज देखने गए अधिवक्ता का पार्किंग को लेकर सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हमले में अधिवक्ता पक्ष से एक का सिर फट गया। इसके बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित अधिवक्ता ठाकुरगंज थाने पहुंचे। घेराव कर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। पुलिस के मुताबिक न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह गुरुवार रात एरा अस्पताल में भर्ती अपने साथी शुभम यादव की मां को देखने गए थे। इस बीच पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों से आदर्श का विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों के मारपीट शुरू हो गई। इस बीच सूचना पर शुभम और उसके घर से प्रदीप भी आ गए। जमकर लोहे की राड और डंडे चले। हमले में अधिवक्ता पक्ष से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.