मथुरा, जनवरी 4 -- मथुरा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रविवार तड़के आगमन को लेकर रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रविवार (आज) तड़के तेलंगाना एक्सप्रेस से जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके आगम को लेकर शनिवार को रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों ने जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। तेलंगाना एक्सप्रेस तड़के करीब चार बजे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंचेगी। इसे लेकर प्लेटफार्म संख्या आठ की साफ सफाई कर उसे चमकाया गया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेटफार्म संख्या आठ सहित समूचे जंक्शन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया है। शनिवार को आरपीएफ के एसी, आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक व जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ने जंक्श...