नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में छात्र परिषद चुनाव की घोषणा को लेकर छात्र संगठनों का विरोध तेज हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए तत्काल एयूडी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग की। दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय पुस्तकालय के सामने शुरू हुए इस प्रदर्शन में छात्रों ने प्रशासन पर छात्र प्रतिनिधित्व की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए आइसा की प्रतिनिधि ब्लेसी ने प्रशासन पर जानबूझकर चुनाव टालने का आरोप लगाया और कहा कि छात्रों की लगातार मांगों के बावजूद चुनाव की घोषणा नहीं की जा रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारी डीन, स्टूडेंट सर्विसेज कार्यालय तक मार्च करते हुए पहुंचे। आइसा की नेता आमीन ...