नई दिल्ली, मार्च 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में छात्र संघ चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया विश्वविद्यालय के चार परिसरों में आयोजित की गई, जिसमें स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए कक्षा प्रतिनिधि और काउंसलर के लिए छात्रों ने मतदान किया। विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चुनाव में 2 कक्षा प्रतिनिधियों और 13 काउंसलरों के लिए मतदान हुआ। जबकि शेष पदों पर उम्मीदवार बिना प्रतिद्वंद्विता के निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव समिति की निगरानी में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। चुनाव परिणामों की गणना और घोषणा 5 मार्च को की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.