रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। नामकुम के आर्मी मैदान में हुए एयर शो के कारण तीन विमानों के समय में फेरबदल किया गया। सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक आने वाले तीन विमानों का समय बदल दिया गया। इंडिगो का विमान आगमन समय से कुछ पहले 8:40 बजे आया और 9:25 बजे दिल्ली रवाना हुआ। इसके आने का समय सुबह 9:10 बजे है। जबकि 8:40 में दिल्ली से आने वाला विमान एयर शो होने के बाद 11:25 बजे रांची में उतरा और करीब 45 मिनट बाद रवाना हो गया। वहीं, एयर शो के शुरू होने से पहले हैदराबाद का विमान 9:25 बजे रांची आया। यह विमान 11 बजे के बाद हैदराबाद गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...