नई दिल्ली, जनवरी 26 -- एयर फ्रायर आजकल हर रसोई का हिस्सा बनता जा रहा है। बने भी क्यों ना, बिना तेल के अगर स्वादिष्ट, क्रिस्पी स्नैक्स खाने हैं तो एयर फ्रायर के बिना पॉसिबल ही नहीं है। एयर फ्रायर में आप हर वो चीज बनाकर खा सकते हैं, जिसे ऑयल की वजह से अवॉइड करते थे। जैसे पकौड़ी, समोसा, फ्रेंच फ्राइज और यहां तक कि ब्रेड पकोड़ा भी। एयर फ्रायर में कुकिंग करना बहुत आसान होता है, लेकिन सही मैथड पता ना होने की वजह से कई बार डिशेज खराब हो जाती हैं। उनमें वो क्रिस्पी टेस्ट नहीं आता तो फिर हम एयर फ्रायर को ब्लेम करने लगते हैं। शेफ पंकज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही कुछ कॉमन मिस्टेक्स को फिक्स करने के बारे में बताया है, ताकि एयर फ्रायर में आपका फूड एकदम परफेक्ट बने।फूड क्रिस्पी की जगह बन रहा सॉगी तो ऐसे करें फिक्स एयर फ्रायर में अगर फ्राइज क...