नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से एक खास अपील की है। उन्होंने एयर प्यूरीफायर और वॉटर प्यूरीफायर पर लगाए गए 18 प्रतिशत जीएसटी को तत्काल हटाने की अपील की है। केजरीवाल का कहना है कि जहरीली हवा से जूझ रही जनता को साफ हवा और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी भारी कर देना सरासर अन्याय है। केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण जानलेवा स्तर तक पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहते हैं, लेकिन इस आवश्यक उपकरण पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगने के कारण उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार प्रदूषण का कोई समाधान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.