नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। प्रदूषण के कारण सरकारी व निजी दफ्तरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल बढ़ गया है। कई लोग घरों में भी एयर प्यूरिफायर लगा रहे हैं। इस वजह से दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ गई है। व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दावा किया है कि दिल्ली में इस बार एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना तक बढ़ गई है। इस पर जीएसटी अधिक होने के कारण लोगों को महंगी कीमत पर इसे खरीदना पड़ रहा है। सीटीआई ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर एयर प्यूरीफायर व हेफा फील्टर से जीएसटी की दरें कम करने की मांग की है ताकि इसकी कीमतें कम हो सके। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि पहले जिस दुकान से प्रतिदिन औसतन चार एयर प्यूरीफायर बिकते थे, अब उसी दुकान से प्रतिदिन लगभग 20 एयर प्यूरीफायर बिक रहे हैं...