हमीरपुर, अक्टूबर 10 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में संचालित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में एयर पाइपलाइन फटने से एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। कस्बे में संचालित बहुराष्ट्रीय कंपनी में कई कंपनियां कार्य करती हैं। इसी में साइन इंजीनियरिंग के कर्मी भी काम करते हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे एयर पाइपलाइन फटने से कार्य कर रहे इंजीनियर विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। जहां हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं प्रबंधन इस घटना की जानकारी देने में आनाकानी कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...