लखनऊ, अगस्त 28 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच यूपी एयर एनसीसी के सत्र 2025-26 के लिए नामांकन अभियान हुआ। परिसर में सुबह आठ बजे से प्रक्रिया की शुरुआत शारीरिक परीक्षण से हुई, जिसमें दौड़, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल थे। कुल 119 छात्र नामांकन के लिए उपस्थित हुए। इनमें 66 छात्र शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण हुए। इन्हें लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया। इनमें कुल 18 छात्राएं थीं, जो महिला कैडेटों की उत्साहजनक भागीदारी को दर्शाता है। शारीरिक मूल्यांकन के बाद योग्य उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके अलावा आगरा में होने वाली आगामी अंतर समूह प्रतियोगिता के मद्देनजर कैडेटों के चयन के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न इकाइयों और कॉलेजों के कुल 12 छात्रों ने भाग लिया। फ्लाइं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.