रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। राज्य के गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए सस्ती दर पर एयर एबुलेंस का लाभ सभी गरीब जरूरतमंद लोगों को मिले, इसे लेकर बजट 2026-27 में बड़ा प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने सदन में मंगलवार को पेश बजट में बताया है कि सेवा की पूर्व निर्धारित दरों में 50 प्रतिशत की कटौती की गयी है। इसी तरह बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ एमओयू किया गया है, जिसके अंतर्गत एयरपोर्ट सुविधाओं का विस्तारीकरण के साथ रन-वे की लंबाई को 9,000 फीट से बढ़ाकर 12,000 फीट तक करने की योजना है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की राजधानी से अधिकतम दूरी वाले क्षेत्र को वायु परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साहेबगंज जिला अन्तर्गत ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.