नई दिल्ली, फरवरी 11 -- सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि एयर इंडिया विमान हादसे की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड (एएआईबी) द्वारा की जा रही जांच अब अपने आखिरी चरण में है। पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही पल बाद एयर इंडिया की बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें 241 यात्रियों और क्रू मेंबर समेत 260 लोग मारे गए थे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह जानकारी मिलने के बाद केंद्र सरकार से अब तक अपनाए गए 'प्रोसिजरल प्रोटोकॉल' पर एक छोटी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि 12 जून, 2025 को एयर इंडिया विमान हादसे की एएआईबी द्वारा की जा रही जांच अपने आखिरी ...