नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़, सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक से अनाउंस हुआ कि तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही है। उस समय विमान हवा में था और टेकऑफ हुए कुछ सेकेंड ही हुए थे। अचानक बीच आसमान में अनाउंस सुनकर प्लेन में बैठे यात्रियों की जान हलक में अटक गई। कई यात्रियों ने जोर-जोर से भगवान का नाम जपना शुरू कर दिया था। कई यात्रियों की आंखों से आंसू आ गए थे। हमारी समझ में भी कुछ नहीं आ रहा था। एक पल में ही अहमदाबाद प्लेन क्रैश की याद ताजा हो गई थी। मुंबई जा रही फ्लाइट में सवार अलीगढ़ के दंपति राजीव मनीषा वार्ष्णेय ने एयर आपात लैंडिंग से पहले विमान के अंदर की आंखो देखी 'हिन्दुस्तान' से साझा की। राजीव ने बताया कि इस विमान को तड़के करीब 3:20 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.