नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- कोहरे के मौसम में उड़ानों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए 'फॉग केयर' सेवा सक्रिय कर दी है। इसके तहत मौसम संबंधी देरी या उड़ान कार्यक्रम में होने वाले संभावित बदलावों की स्थिति में यात्रियों को पहले से ही सूचना भेजी जाएगी। एयरलाइन ने बताया कि यदि किसी यात्री की उड़ान कोहरे से प्रभावित होने की आशंका में है, तो उसे प्रोएक्टिव अपडेट, साथ ही निःशुल्क री-शेड्यूलिंग का विकल्प मिलेगा। यात्री चाहें तो बिना किसी पेनल्टी के पूरा रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान यात्रियों की असुविधा कम करना और उन्हें समय पर निर्णय लेने में मदद करना है। 'फॉग केयर' के माध्यम से यात्रियों को लंबी कतारों या बार-बार पूछताछ की परेशानी से राहत मिलेगी। कोहरे से...