प्रमुख संवाददाता, जून 22 -- एयर इंडिया ने अपनी लखनऊ से दिल्ली के बीच दो फ्लाइटें 25 दिन के लिए निरस्त कर दी हैं। इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है। जिन लोगों ने टिकट बुक करा रखे थे उनको रिफंड या बाद में यात्रा करने का विकल्प दिया जा रहा है। एयर इंडिया की अहमदाबाद हादसे के बाद से लखनऊ से संबंधित 13 से अधिक फ्लाइटें अचानक निरस्त हुई हैं। इनमें चार एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैं। एक दिन पहले ही एयर इंडिया की तीन फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2460 दिल्ली से 22:20 बजे आती है। इसके बाद लखनऊ से एआई 2461 यहां से 22:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। इन दोनों फ्लाइटों को 21 जून से 15 जुलाई तक निरस्त् कर दिया गया है। फिलहाल फ्लाइटें निरस्त करने की वजह ऑपरेशन कारणों को बताया गया है। यह भी पढ़ें- UP Rain: य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.