नई दिल्ली, फरवरी 2 -- एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान एक बार फिर से सुर्खियों में है। सोमवार को एयरलाइन ने बताया कि लंदन से बेंगलुरू की तरफ आने वाली फ्लाइट में फ्यूल स्विच की खराबी सामने आई जिसके बाद उसकी उड़ान को रोक दिया गया। एयरलाइन ने इसके बारे में डीजीसीए को जानकारी दी, जिसके बाद डीजीसीए ने बाकी सारे विमानों के भी फ्यूल स्विच चेक करने का निर्देश दिया। एयरलाइन ने बताया कि सारे विमानों की जांच की गई, जिनमें कोई खराबी सामने नहीं आई है। इस मामले पर जारी किए गए एक बयान में एयर इंडिया कहा, "हमें जानकारी मिली है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। प्रारंभिक जानकारी मिलते ही हमने उस विमान को ग्राउंड कर दिया है और पायलट की चिंता की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराने के लिए ओईएम को शामि...