लखनऊ, अगस्त 7 -- एयर इंडिया का संकट दूर होता नहीं दिख रहा है। एयरलाइंस की लखनऊ से दिल्ली के बीच की रात वाली दो फ्लाइटें बीते 10 दिनों से लगातार निरस्त चल रही हैं। यानी इस अवधि में 20 फ्लाइटें निरस्त हुई हैं। इसकी वजह अब तक साफ नहीं है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त को लखनऊ रनवे का नोटम यानी दिन में बंद रहने की व्यवस्था खत्म होने के बाद ये दोबारा चालू होंगी। ये दोनों ही फ्लाइटें गुरुवार को भी संचालित नहीं हुईं। एयर इंडिया की इन दोनों फ्लाइटों में यात्रियों का दबाव काफी अधिक रहता है। ये फ्लाइटें फुल हो कर आती-जाती रहीं हैं। एआई 837 रात 22 बजे दिल्ली से आकर लखनऊ उतरती है। इसी तरह से एआई 238 लखनऊ से रात 22:55 बजे उड़ान भरती है। जून में हुए एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन फ्लाइट के हादसे के बाद से इन दोनों फ्लाइटों का परिचालन गड़बड़ हुआ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.