रांची, फरवरी 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के स्पेस इंजीनिरिंग एंड रॉकेट्री विभाग की ओर से एयरोस्पेस अनुसंधान, रक्षा तकनीक और सतत ऊर्जा प्रणालियों में उभरती चुनौतियों व नवाचारों पर मंथन के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन- विंड टनल टेस्टिंग का आयोजन होने जा रहा है। यह सम्मेलन 18-20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के अग्रणी संस्थानों से वैज्ञानिक, शोधकर्ता व अन्य प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन में सीएसआईआर-राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), भारतीय विज्ञान संस्थान और विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों से कुल 70 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ अभय ए पशिलकर (निदेशक, सीएसआईआर-राष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.