पलामू, दिसम्बर 17 -- मेदिनीनगर। सिविल सर्जन सभागार में एयरबोर्न इन्फेक्शन कंट्रोल (एआईसी)को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव के अलावा एमआरएमसीएच में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को हवा से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय डिविजन से आए विशेषज्ञ दीपक हाशिमोतो तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के कंसल्टेंट और एमआरएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान टीबी सहित अन्य एयरबोर्न बीमारियों के संक्रमण, उनके प्रसार के कारणों और अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.