बरेली, अगस्त 29 -- बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की सुरक्षा और नियोजित विकास को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं। गुरुवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में वायुसेना अधिकारियों और बीडीए उपाध्यक्ष के साथ हुई बैठक में अहम निर्णय लिए गए। एयरफोर्स के 100 मीटर दायरे में किसी तरह का निर्माण नहीं होगा। इसको नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित कर दिया है। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन का कहना है कि बैठक में स्पष्ट किया गया कि बरेली एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्रीवाल के साथ बने सर्विस मार्ग को हमेशा अवरोध-मुक्त और सुगम बनाए रखना अनिवार्य है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उसकी बाउंड्री से 100 मीटर की दूरी तक नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया गया है। इस क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.