फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एयरफोर्स रोड पर शनि बाजार लगने से शनिवार को घंटों ट्रैफिक रेंगता रहा। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान नजर आए। सड़क पर रेहड़ी-पटरी खड़े होने से सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहन चालक एक किलोमीटर एरिया में फंसे रहे। यहां पर दोपहर से लेकर देर शाम तक ट्रैफिक रेंगा। एयरफोर्स रोड 60 फीट तक चौड़ा है। इस रोड से डबुआ कॉलोनी, कपड़ा कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, नंगला एंक्लेव, सुंदर कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों के लोग आवाजाही करते हैं। एयरफोर्स रोड के दोनों और आधे हिस्से में रेहड़ी-पटरी और ग्राहकों की भीड़ से वाहन चालक यहां जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोग असहाय नजर आए। दोपहर में छुट्टी के वक्त स्कूल बसें भी यहां जाम में फंसी नजर आईं। जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि नगर निगम प्रशासन को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.