बुलंदशहर, फरवरी 21 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में एयरफोर्स के जवान और उसके प्रधानाध्यापक पिता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है। गौरतलब है कि नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह अपने एयरफोर्स के जवान बेटे प्रथम सिंह के साथ अपने गांव से जहांगीराबाद लौट रहे थे। इस दौरान अमरगढ़ में घुड़चढ़ी में शामिल लोगों से साइड मांगने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि घुड़चढ़ी में शामिल लोगों ने पीड़ित और उनके बेटे के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमरगढ़ निवासी धर्मेंद्र पुत्र दिनेश, सचिन पुत्र राकेश, सौरभ पुत्र हंसा, विवेक, विशाल, आकाश शर्मा और डिबाई क्षेत्र निवासी अशोक शर्मा के खि...