एटा, दिसम्बर 13 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सराय के सुमित कुमार पुत्र अतेन्द्र सिंह ने एयरफोर्स की परीक्षा पास कर परिवार ही नही बल्कि समूचे सकीट ब्लॉक नाम रोशन किया है। सुमित कुमार ने शुरुआती शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से कक्षा पांच तक की। उसके बाद उन्होंने एटा शहर के अवंतीबाई नगर स्थित एएमआर पब्लिक स्कूल हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आठ दिसम्बर को एयरफोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि अब हमारी पूरी पंचायत में कोई भी एयरफोर्स में नियुक्ति नहीं है। खुशी व्यक्त करने वालों में अतेन्द्र सिंह, रवेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, युधिष्ठर, मानपाल सिंह, पिंटू वर्मा, होती लाल, बेंचे लाल, विनोद कुमार, रमेश चन्द्र, धारा सिंह, राकेश कुमार, श्याम वीर, फूल सि...