वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल में अखिल भारतीय पद्मश्री मो शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में एयरफोर्स नई दिल्ली ने इंडियन ऑयल नई दिल्ली को 1-1 गोल की बराबरी के बाद पेनाल्टी शूट आउट में 4-1 (5-2) से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश एकादश को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में खेल के 20वें मिनट में इंडियन ऑयल के कप्तान सुमित कुमार ने टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर में नितेश क्यूरो के थ्रो पास पर जगत नचप्पा ने गोल दागकर एयरफोर्स को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के परिणाम के लिए अम्पायरों को पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा, जिसमें एयरफोर्स की ओर से आनन्द लकड़ा, ल...