कानपुर, फरवरी 2 -- कल्याणपुर, संवाददाता। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने एक युवक पर मारपीट करने व गले में पड़ी चेन तोड़ने का आरोप लगाते हुए दो माह बाद रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद पीड़ित ड्यूटी पर चला गया था। मूलरूप से जालौन के जगमनपुर गांव निवासी सुबोध कुमार मिश्रा भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर के पद पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तैनात हैं। सुबोध के मुताबिक वह एक दिसंबर 2025 को छुट्टी पर कानपुर आए थे। इस दौरान वह एक मित्र के साथ विजय नगर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक दुकान पर वह रुके, जहां मौजूद नशे में धुत एक युवक बेवजह उनके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उनके गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली। घटना के बाद वह ड्यूटी पर चले गए। वापस छुट्टी पर आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त...