वाराणसी, दिसम्बर 16 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित महेशनगर कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। महज 53 मिनट के भीतर चोरों ने वायुसेना में तैनात एक फ्लाइंग ऑफिसर का घर पूरी तरह खंगाल दिया। भुक्तभोगी के अनुसार चोरों के हाथ करीब 25 लाख रुपये के गहने और 70 हजार रुपये नकद लगे हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। महेशनगर कॉलोनी निवासी शुभम पांडेय तमिलनाडु के तंजोर में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उनके पिता आनंद कुमार पांडेय सेना से सेवानिवृत्त हैं। आनंद पांडेय अपनी पत्नी ममता पांडेय के साथ करीब 20 दिन पहले पुणे में रहने वाली बेटी के घर गए हुए थे, जिसके चलते मकान बंद था। शुभम पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.