पूर्णिया, दिसम्बर 6 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला अंतर्गत विभिन्न राज्य एवं केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन कार्यों की जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण परियोजना जिस पर विशेष केंद्रित होकर भू-अर्जन किया जाना है को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। समीक्षा में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्णिया-पटना एक्सप्रेसवे, एन एच 107 मुरहर मोड़ होते हुए मिलिया पॉलिटेक्निक होते एन एच 31 कप्तान पुल के पास अभयपुर घाट पर आरसीसी पुल का पहुंच पथ निर्माण के लिए भू-अर्जन किया जाना है। औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के लिए प्रखंड के नगर में 280 एकड़ जमीन का अर्जन किया जाना है। पूर्णिया हवाई अड्डा एप्रोच साईटिंग लगाने हेतु 16 एकड़...