नोएडा, फरवरी 20 -- पड़ताल::: 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण पूरा न होने से दिक्कत होगा सलारपुर अंडरपास के पास अब तक काम भी शुरू नहीं हो सका ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इसका कारण है कि यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी सड़क गुजर रही है। यह करीब 40 किलोमीटर लंबी है, जो सीधे नोएडा एयरपोर्ट तक जाती है। करीब 36 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। चार किलोमीटर का पेच तीन टुकड़ों में अधूरा पड़ा है। पहला पेच सलारपुर अंडरपास से पहले दनकौर के पास अधूरा है। दावा है कि किसान से जमीन के लिए सहमति प्राप्त कर इसका टेंडर निकाला जा चुका है। यमुना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.