अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ एयरपोर्ट (धनीपुर हवाई पट्टी) के विस्तार से प्रभावित होने वाले मार्गों को लेकर जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ठोस और व्यवहारिक समाधान तैयार कर लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट विस्तार के कारण किसी भी स्थिति में ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों का आवागमन बाधित नहीं होने दिया जाएगा। डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर एसडीएम कोल महिमा राजपूत द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना में बताया गया है कि पनैठी-गंगीरी मार्ग एवं पनैठी-साधु आश्रम मार्ग बंद होने की स्थिति में प्रशासन के पास पहले से ही सुरक्षित और वैकल्पिक मार्गों की योजना उपलब्ध है, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्राम सिहोर से भोजपुर तक का मार्ग वर्तमान में भी च...