नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान परिवारों के बच्चों को रोजगार देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक 33 किसान परिवारों के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं, जबकि शेष किसान परिवारों के बच्चों को भी एयरपोर्ट के शुभारंभ से पहले नौकरी देने का दावा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण करीब 1334 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है। यह भूमि किसानों से अधिग्रहित की गई थी। अधिग्रहण के समय किसानों को आजीविका के साधन के रूप में दो विकल्प दिए गए थे, जिसमें पांच लाख रुपये की एकमुश्त राशि या फिर एयरपोर्ट परियोजना में नौकरी शामिल थी। कुल 335 किसान परिवारों ने नौकरी का विकल्प चुना था, जबकि अन्य किसानों ने मुआवजे के रूप में राशि लेना स्वीकार किया। अब तक नौकरी का विकल्प चुन...